फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   These Reports Of Crime In Uttar Pradesh Agra Made Headlines Throughout The Day

आगरा मंडल की अपराध की ये वारदातें, छात्रा को अगवाकर दुष्कर्म, प्रापर्टी डीलर की हत्या

Fri, 30 Aug 2019 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 30 Aug 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
These Reports Of Crime In Uttar Pradesh Agra Made Headlines Throughout The Day
उत्तर प्रदेश में अपराध - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल में गुरुवार को हुई कुछ घटनाओं ने सभी को हिलाकर रख दिया। फिरोजाबाद में प्रापर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। एक छात्रा को कॉलेज जाने के दौरान अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन


दो दिन तक उसे कमरे में बंद रखकर युवक ने दुष्कर्म किया। वहीं मथुरा की घटना ने पूरे प्रदेश का ध्यान खींच रखा है। दंपती की हालत नाजुक हैं। हालांकि आज एक इंस्पेक्टर और दो दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर-
मथुराः थाने में आग लगाने वाले दंपती की हालत गंभीर, इंस्पेक्टर व दो दरोगाओं के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

दबंगों के उत्पीड़न की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज न होने से दुखी होकर सुरीर कोतवाली में खुद को आग लगाने वाले दंपती की हालत नाजुक बनी हुई है। रिपोर्ट न लिखने वाले इंस्पेक्टर अनूप सरोज, दरोगा दीपक नागर और सुनील कुमार सिंह के खिलाफ सीआरपीसी 166 ए (सी) के तहत मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने एक और आरोपी मोहनश्याम को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें पूरी खबर-
यूपीः कॉलेज जा रही छात्रा को अगवा कर पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार   


फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शिकोहाबाद में अपने नाना के यहां रह कर कक्षा 11 में पढ़ रही है। 26 अगस्त को छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में उसे पड़ोसी युवक मिल गया।

आरोप है कि युवक ने छात्रा से कहा कि तुम्हारे पापा का एक्सीडेंट हो गया है। तुम्हें बुलाया है। लेकिन जब छात्रा ने जाने से इंकार किया तो युवक जबरन उसे अपने साथ ले गया। छात्रा का कहना है कि युवक उसे मोहल्ले में ही एक सुनसान मकान में ले गया और वहां जाकर कमरे में बंद कर दिया। 

पढ़ें पूरी खबर-
फिरोजाबादः छह बीघा जमीन के लिए प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

सिक्सलेन के किनारे स्थित छह बीघा जमीन प्रापर्टी डीलर अनूप यादव उर्फ कल्ला की जान की दुश्मन बन गई। मृतक के भाई की ओर
से दी तहरीर पर लेखपाल अवधेश यादव सहित छह लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने गुरुवार को इस मामले
में आरोपियों की तलाश में दबिश दी। लेकिन कोई हाथ नहीं आ सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed