{"_id":"5fa5793d8ebc3e91b537e675","slug":"thermal-screening-will-be-before-traveling-railways-installed-automatic-machine","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यात्रा करने से पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग, रेलवे ने लगाई ऑटोमेटिक मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा करने से पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग, रेलवे ने लगाई ऑटोमेटिक मशीन
Sat, 07 Nov 2020 05:56 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतेंद्र धाकरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतेंद्र धाकरे
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 07 Nov 2020 05:56 AM IST
सार
इस मशीन में लगा हुआ कैमरा 50 मीटर की दूरी तक दिखाई देने वाले किसी भी यात्री के शरीर के तापमान की जांच करने में सक्षम है।
यात्रियों को स्टेशन जाने के लिए प्रवेश द्वार के बाहर बनाए गए ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग चैंबर से गुजरना होगा।
विज्ञापन
थर्मल स्क्रीनिंग मशीन के साथ रेलवे कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के चलते अब रेल यात्रियों को टूंडला से ट्रेनों में सफर करने से पहले ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन से अपने शरीर के तापमान की जांच करानी होगी। कोरोना से बचाव के लिए रेल प्रशासन ने टूंडला रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन को लगाया है। इस मशीन में लगा कैमरा यात्री को देखने के साथ ही उसके शरीर के तापमान की जांच कर लेगा।
कोरोना वायरस से बचाव के लिए रेल प्रशासन ने अभी तक स्टेशन के बाहर बैठने वाले टीटीई को हैंड थर्मल स्क्रीनिंग मशीन दी हुई थी। जिसके द्वारा टीटीई स्टेशन पर जाने वाले हर एक यात्री के शरीर के तापमान की जांच करने के बाद उसे प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करने की अनुमति देता था। इस सुविधा को आधुनिक करते हुए रेल प्रशासन ने टूंडला रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन को लगाया है।
इस मशीन में लगा हुआ कैमरा 50 मीटर की दूरी तक दिखाई देने वाले किसी भी यात्री के शरीर के तापमान की जांच करने में सक्षम है। यात्रियों को स्टेशन जाने के लिए प्रवेश द्वार के बाहर बनाए गए ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग चैंबर से गुजरना होगा।

चैंबर से गुजरना होगा
किसी भी यात्री को स्टेशन पर जाने से पहले इस चैंबर से होकर गुजरना होगा। चैंबर के अंदर प्रवेश करते ही कैमरे में उसकी तस्वीर के साथ ही उसके शरीर का तापमान डीवीआर में रिकॉर्ड हो जाएगा।
कोरोना से रेलकर्मियों का भी होगा बचाव
रेल प्रशासन का मानना है कि यह सुविधा रेलकर्मियों एवं यात्रियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए दी है। अब रेलकर्मियों को यात्रियों के शरीर का तापमान नापने के लिए हैंड डिटेक्टर की मदद नहीं लेनी होगी। इससे रेलयात्रियों को ही नहीं रेलकर्मियों का कोरोना से बचाव होगा।
टूंडला स्टेशन पर लगाई ऑटोमेटिक थर्मल स्क्रीनिंग मशीन यात्री के शरीर के तापमान की जांच करेगी। जिससे कोरोना संक्रमित व्यक्ति की पहचान हो सके। इतना ही नहीं वहां से गुजरने वाला प्रत्येक यात्री भी कैमरे में कैद हो जाएगा। - केशव त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज