{"_id":"67c0b40e0d8cb80a0c017ac4","slug":"there-will-be-special-monitoring-of-main-question-paper-in-up-board-exam-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-132787-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा में मुख्य प्रश्न पत्र की होगी विशेष निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपी बोर्ड परीक्षा में मुख्य प्रश्न पत्र की होगी विशेष निगरानी
Fri, 28 Feb 2025 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड की मुख्य विषयों की परीक्षा में विभाग किसी प्रकार से चूक नहीं करना चाहता है। परिषद ने मुख्य परीक्षाओं की विशेष निगरानी के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने भी गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, जीव विज्ञान आदि मुख्य परीक्षाओं में जिम्मेदारों को निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो गई हैं। परीक्षाओं की निगरानी के लिए 94 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 20 सेक्टर मजिस्ट्रेट, छह जोनल मजिस्ट्रेट के साथ ही छह सचल दल गठित किए गए हैं। सभी को परिषद की गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान और अंग्रेजी विषय की परीक्षा में विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस संबंध में जिलाधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजा है। जिलाधिकारी ने परीक्षा व्यवस्था में लगे सभी सेक्टर, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ सचल दल प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं का निरीक्षण कर रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि परीक्षा की प्रतिदिन की निगरानी कराई जा रही है। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जा रही है।