फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be shortage of buses from Sunday, roadways made arrangements for passenger convenience

Agra News: रविवार से रहेगी बसों की कमी, यात्री सुविधा को रोडवेज ने बनाई व्यवस्था

Sun, 02 Jul 2023 12:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Jul 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
There will be shortage of buses from Sunday, roadways made arrangements for passenger convenience
कासगंज। मथुरा गोवर्धन पूजा के दौरान लगने वाले मुड़िया मेले में श्रद्धालुओं को आगवामन करने में दिक्कतें न हो इसके लिए डिपो की तरफ से 15 बसें लगाई गई हैं। मुड़िया मेले में शनिवार की देर शाम से बसें मथुरा भेज दी गईं। ये बसें 4 जुलाई तक वहीं रहेंगी। बसों की कमी होने से अन्य रूटों पर यात्रियों को दिक्कतें न हो इसके लिए रोडवेज ने व्यवस्था बनाई हैं।मुड़िया मेले में जिले के अलावा अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा, गोवर्धन पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डिपो की 15 की मथुरा को 15 बसें उपलब्ध कराई गईं हैं। बताते चले डिपों में कुल 84 बसें है। इसमें से 58 बसें डिपो की है, जबकि 26 अनुबंधित बसे संचालित हैं। 15 बसों के भेजे जाने के बाद डिपो के पास 69 बसें बची हैं। जिनके माध्यम से अन्य रूटों पर यात्रियों को लाने ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। बताते चले मथुरा भेजी गई बसों के संचालन के लिए 30 चालक और 30 परिचालकों की ड्यूटी भी लगाई गई है। डिपो प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया की बसों की कमी का सामना यात्रियों को नहीं करना होगा। इसके लिए व्यवस्थाएं की गई हैं। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी उन पर बसों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed