फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There will be an investigation into beating of Karni Sena workers

UP: करणी सेना के कार्यकर्ताओं की पिटाई की होगी जांच...पुलिस आयुक्त से मिले पीड़ित, दिखाई शरीर की चोटें

Sun, 18 May 2025 12:42 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 18 May 2025 12:42 PM IST
सार

महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में कई जगह कार्यक्रम रखे गए थे। लेकिन किसी भी कार्यक्रम की पुलिस ने अनुमति नहीं दी थी। ताजगंज क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दाैरान पुलिस ने समर्थकों पर लाठियां बरसाईं थीं।

विज्ञापन
There will be an investigation into beating of Karni Sena workers
ओकेंद्र राणा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ताजगंज के नौफरी में बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करने पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं की पिटाई की जांच कराई जाएगी। शनिवार को पीड़ित चार कार्यकर्ताओं ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात की। जांच एडीसीपी आदित्य को सौंपी गई है।
विज्ञापन


क्षत्रिय करणी सेना युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा को 14 मई को आगरा आना था। महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में कई जगह कार्यक्रम रखे गए थे। एक भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं थी। पुलिस को निर्देश थे कि बिना अनुमति कोई आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन


 

ताजगंज के गांव नौफरी में ओकेंद्र राणा ने एक स्वागत बोर्ड का अनावरण किया। पुलिस के पहुंचने पर वह तो वहां से चले गए, मगर पुलिस ने 11 कार्यकर्ताओं को पकड़ा था। आरोप है कि उनके साथ एकता चौकी में पुलिस ने मारपीट की। गांव नौफरी में दबिश देकर घरों में तोड़फोड़ की गई। 

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने भी कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों से बात की थी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने पीड़ितों की चोटें देखीं। उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी। जांच एडीसीपी सिटी आदित्य से करा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई करेंगे। 

पुलिस आयुक्त ने पीड़ितों के परिजन को बताया कि इस मामले में पुलिस ने महज शांति भंग में चालान किया, एफआईआर दर्ज नहीं की, जबकि पुलिस के साथ अभद्रता की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed