{"_id":"655e4a17027704598802c523","slug":"there-was-fierce-kicking-and-punching-between-the-two-parties-in-the-plot-dispute-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-7829-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लात घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में जमकर चले लात घूंसे
Thu, 23 Nov 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 23 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के वंशीगोहरा में एक प्लॉट को लेकर दो पक्ष के लोगों के बीच सोमवार को जम कर लात घूंसे चले। करीब आधा घंटा तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि इस घटना को लेकर किसी भी पक्ष ने पुलिस से शिकायत नहीं दर्ज कराई। लेकिन दोनों पक्ष के बीच तनाव व्याप्त है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस को इस घटना की जानकारी हुई।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा एकरसानंद स्कूल के पास दो पक्ष के लोगों के बीच एक प्लॉट को लेकर विवाद चला आ रहा है। 20 नवंबर को दोनों पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में विवाद ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात घूंसे चले। करीब आधा घंटा तक मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। किसी तरह से दोनों पक्षों के लोगों को अलग कर शांत कराया गया। इस घटना को लेकर कोई भी पक्ष पुलिस से शिकायत नहीं दर्ज कराई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इस दौरान पता चलाकि दोनों पक्षों के बीच तनाव बरकरार है।