फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was enthusiasm among Shiva devotees on the second Monday of Sawan

सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिव भक्तों में दिखाई दिया उत्साह

Sun, 01 Aug 2021 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
There was enthusiasm among Shiva devotees on the second Monday of Sawan
कासगंज। प्रशासनिक रोक के बावजूद दूरदराज इलाकों से शिव भक्त गंगा घाटों पर पहुंचकर गंगाजल ले रहे हैं। ग्वालियर सहित कई क्षेत्रों से पहुंचे कांवड़ियों ने गंगा स्नान के बाद कांवड़ में जल भरा और फिर दूसरे सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंतव्य को निकल पड़े।
विज्ञापन

रविवार को ग्वालियर से आए कांवड़ियों की टोली गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर रवाना हो गई। इन शिव भक्तों पर प्रतिबंध का कोई असर दिखाई नहीं दिया। हर-हर गंगे, हर-हर.. महादेव के स्वर गुंजायमान करते हुए शिव भक्त आस्था के कदम तेजी से आगे बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन

दूसरे सोमवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ न उमड़े इसके लिए पुलिस ने अभी से तैयारी की है। सोरों कोतवाली पुलिस लहरा गंगाघाट पर निगरानी रखेगी। इधर पुलिस को जानकारी हुई है कि कुछ शिव भक्त लहरा घाट से हटकर और स्थानों से गंगाजल लेकर गुजर रहे हैं इस पर पुलिस ने अब गंगाघाट के किनारे भ्रमण के लिए टीमें भी बनाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed