फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was banned meat in the container, it was destroyed

Agra News: कटंंनेर में था प्रतिबंधित मीट, कराया नष्ट

Fri, 30 May 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 30 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
There was banned meat in the container, it was destroyed
बेवर। थाना क्षेत्र की नवीगंज चौकी क्षेत्र में 24 मई को पकड़े गए एक कंटेनर से प्राप्त मीट एफएसएल, आगरा की जांच में प्रतिबंधित मीट पाया है। रिपोर्ट आने के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने 22 टन प्रतिबंधित मीट को नष्ट कराया। यह मीट पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से दिल्ली ले जाया जा रहा था। कस्बा बेवर में 24 मई को पुलिस ने एक कंटेनर को पकड़ा था, जिसमें अवैध रूप से 22 टन मीट दिल्ली ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान पता चला कि कंटेनर में ले जाए जा रहे मीट का चालक के पास कोई प्रमाण नहीं था। बिल्टी पर जहां मछली के दाने का परिवहन लिखा था, वहीं अंदर डिब्बों पर ‘बफेलो मीट’ का जिक्र था। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने फर्म मालिक, चालक और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मीट का सैंपल एफएसएल आगरा लैब में जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद इस बात की पुष्टि हो गई है कि कंटेनर में बरामद 22 टन माल प्रतिबंधित मीट है, जिसे चोरी छिपे पश्चिम बंगाल से दिल्ली ले जाया जा रहा था। प्रतिबंधित मीट की पुष्टि होने के बाद बृहस्पतिवार रात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने बेवर पहुंचकर कोर्ट के आदेश पर प्रतिबंधित मीट को नष्ट कराया। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एफएसएल की रिपोर्ट में बीफ की पुष्टि हुई है। मीट को नष्ट करा दिया गया है और पुलिस मामले में गहनता से जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed