{"_id":"650f20fa629260b1310b21a6","slug":"there-was-an-uproar-after-seeing-a-girl-with-a-youth-from-a-non-community-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-4834-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवती को गैर समुदाय के युवक के साथ देख किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवती को गैर समुदाय के युवक के साथ देख किया हंगामा
Sat, 23 Sep 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला छपट्टी में एक युवती एक रेस्टोरेंट पर गैर समुदाय के युवक के साथ मौजूद थी। जानकारी होने के बाद परिजन व अन्य लाेग पहुंच गए। वहां जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। रात भर हंगामा चला और दोनों पक्ष के बीच पंचायत चलती रही। इस दौरान एक और युवक को पुलिस ने बैठा लिया। शनिवार की सुबह दोनों युवकों का शांतिभंग में चालान किया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवती शुक्रवार की शाम एक गैर समुदाय के युवक के साथ एक रेस्टोरेंट में बैठी थी। किसी ने इस बात की खबर परिजन को दे दी। जानकारी होने के बाद परिजन व समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। वहां हंगामा होने लगा तो सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। लोगों को शांत कर युवक-युवती को कोतवाली लाया गया। दोनों पक्ष के लोग आ गए और कार्रवाई की मांग की जाने लगी। उधर लड़की की ओर से कोई कार्रवाई करने से मना किया गया। इस दौरान रात को मामले में विवाद की स्थिति बनता देख एक और युवक को हिरासत में ले लिया गया। रात भर कोतवाली में दोनों पक्ष के लोगों के बीच पंचायत चलती रही। शनिवार की सुबह पुलिस ने मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशर और अजीम के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने बताया कि युवती की ओर से कोई कार्रवाई करने से मना किया गया। दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय भेजा गया है।