{"_id":"667072db1f33c38ff60609bc","slug":"there-was-a-fight-between-two-sides-in-nagla-kehri-three-people-are-serious-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119213-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नगला केहरी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नगला केहरी में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन गंभीर
Mon, 17 Jun 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
घिरोर। गांव नगला केहरी में दो पक्षों में रविवार देर शाम जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दाेनों पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
राम रतन और रामसेवक पक्ष के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे और फावड़ा लेकर आमने-सामने आ गए। एक पक्ष से राम रतन ने पुलिस को बताया कि रामसेवक व उनके पुत्र ब्रजेश, अर्वेश और सर्वेश ने बेवजह गाली गलौज की। विरोध पर उन्हें व पुत्र गुलशन को पीटा। ग्रामीणों को आता देख आरोपी धमकी देकर चले गए। दूसरे पक्ष से सर्वेश ने बताया कि भाई ब्रजेश कुमार को राम रतन, रामराज, विपिन और अजीत कुमार ने लाठी-डंडे से पीटा। सिर में धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।