{"_id":"642723faebbb891b440e2156","slug":"there-was-a-fight-between-the-youths-who-were-going-to-offer-neja-mainpuri-news-c-25-1-109390-2023-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नेजा चढ़ाने जा रहे युवकों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नेजा चढ़ाने जा रहे युवकों में हुई मारपीट
Fri, 31 Mar 2023 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिछवां। शुक्रवार की सुबह नेजा चढ़ाने जा रहे दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सुबह धारापुर से मां शीतला देवी मंदिर पर कुछ ग्रामीण नेजा लेकर जा रहे थे।
कस्बा में देशी शराब ठेका के पास गांव निवासी प्रदीप और रिश्तेदार शिवालिक निवासी बीकापुर नेजा चढ़ाने को लेकर विवाद हो गया। गाली गलौज के साथ ही उनके बीच मारपीट होने लगी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। झगड़ा कर रहे प्रदीप और शिवालिक को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
-- -- -- -- -- -
बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग हुए घायल
कुसमरा। चौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात सौंरिख जाने वाले मार्ग पर बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। कन्नौज के सौंरिख क्षेत्र निवासी नौरतन सिंह रात को पत्नी सरिता को साथ लेकर घर लौट रहे थे। बाइक जब कुसमरा बॉर्डर पर पहुंची, तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती व दूसरी बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। हादसे के कुछ देर बाद दंपती के परिजन आ गए और उन्हें उपचार के लिए साथ ले गए। घायल युवक की स्थानीय लोगों ने मरहम पट्टी कराई। संवाद