{"_id":"664a1a9f2dc76305f005f62d","slug":"there-was-a-dispute-over-the-biryani-stall-there-was-a-fierce-fight-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-117689-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिरयानी की ठेल पर हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिरयानी की ठेल पर हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट
Sun, 19 May 2024 08:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 19 May 2024 08:58 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
बिरयानी की ठेल पर हुआ विवाद, जमकर हुई मारपीट
- ठेल नाली में पलटी, मौके पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। आगरा रोड पर रविवार की शाम बिरयानी की ठेल पर दो पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और चाकू चले। आरोपियों ने बिरयानी की ठेल को भी नाली में पलट दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मारपीट कर रहे लोग भाग चुके थे। घायल युवकों का जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रविवार की देर शाम आगरा रोड पर एक ठेल पर दो युवक बिरयानी खा रहे थे। तभी शराब के नशे में धुत कुछ युवक वहां आकर खड़े हो गए और बिरयानी मांगने लगे। ठेल संचालक से रुपये को लेकर कहासुनी हुई तो वहां पहले से खड़े दोनों युवकों ने विरोध किया। इसी बात पर नशे में धुत युवकों गाली गलौज करते हुए युवकों और ठेल वाले को पीटना शुरू कर दिया। झगड़ा होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। दोनों पक्ष के बीच लाठी-डंडे और चाकू चले। इसमें कुछ युवक घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी ठेल को नाली में पलट कर भाग गए। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। स्थानीय पुलिस झगड़ा करने वाले युवकों की तलाश कर रही है।