फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There was a debate on the police report in the Kangana Ranaut case.

Agra News: कंगना रणौत मामले में पुलिस की आख्या पर हुई बहस

Sat, 14 Feb 2026 02:54 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
There was a debate on the police report in the Kangana Ranaut case.
आगरा। हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर वाद में शुक्रवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह की अदालत में पुलिस की आख्या पर बहस हुई। अगली सुनवाई 6 मार्च को होगी।
विज्ञापन


राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को वाद दायर किया था। आरोप लगाया था कि सांसद ने 26 अगस्त 2024 को अपने बयान में किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की। जिससे उनकी और लाखों किसानों की भावनाएं आहत हुईं। महात्मा गांधी पर भी अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया था। अधीनस्थ न्यायालय ने परिवाद खारिज कर दिया था। अब सत्र न्यायालय में रिवीजन पर सुनवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वादी के अधिवक्ताओं ने अदालत में कहा कि पुलिस ने फिर से आख्या प्रस्तुत कर दी है। जिसमें सांसद कंगना रणौत का कोई बयान नहीं लिया गया है। उनकी तरफ से उनकी अधिवक्ता ने बयान दिया है जो कानूनी तौर पर सही नहीं है। अधिवक्ताओं ने बहस में पूछा कि क्या कोर्ट इस बात की इजाजत देता है कि वादी या विपक्षी की पैरवी करने वाला अधिवक्ता किसी के बयान दे सकता है। कोर्ट ने इस पर वादी पक्ष के अधिवक्ताओं से रूलिंग प्रस्तुत करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed