फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There should be no incidents of theft and robbery

Agra News: चोरी, लूट की घटनाएं नहीं होनी चाहिए

Mon, 17 Mar 2025 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Mar 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
There should be no incidents of theft and robbery
पुलिस लाइन में अपराध समीक्षा गोष्ठी करते आईजी आगरा जोन दीपक कुमार। संवाद
मैनपुरी। दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण पर सोमवार को आईजी आगरा रेंज दीपक कुमार मैनपुरी आए। उन्होंने जिले के पुलिसकर्मियों को सख्त लहजे में कहा कि चोरी, लूट की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। महिला संबंधी अपराधों पर गहनता से जांच व कार्रवाई करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस लाइन का भ्रमण करने के बाद आईजी ने घिरोर थाने का निरीक्षण किया। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंच कर अधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी कार्यालय परिसर स्थित विभागीय शाखाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विभागीय कार्यों की समीक्षा के लिए आईजी ने सर्किट हाउस में पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, एसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिंह व अन्य अधिकारी के साथ पहुंचे। गार्द सलामी के बाद आईजी कुछ देर सर्किट हाउस में रुके और फिर एसपी कार्यालय पहुंचे। वहां एसपी के साथ पत्र व्यवहार शाखा, आंकिक शाखा, प्रधान लिपिक शाखा, अभियोजन शाखा, अपराध शाखा, महिला सहायता प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ व अन्य का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले में हुए अपराध और कार्रवाई के बारे में एसपी से जानकारी ली। अभिलेख आदि जांचने के बाद कहा कि जिले में अपराध का ग्राफ कम हुआ है। इसके बाद वह पुलिस लाइन गए। वहां सैनिक सम्मेलन और पुलिस पेंशनर्स के साथ बैठक की। उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण कराने का भरोसा दिया। अपराध समीक्षा गोष्ठी में सभी सीओ, थाना प्रभारियों से क्षेत्रवार अपराध संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन


आज बेवर थाने का करेंगे निरीक्षण
आईजी दीपक कुमार मंगलवार को बेवर थाने का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 12 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे, वहां 12:30 बजे जन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed