फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is no discord in the part: Azam Khan

पार्टी में कोई कलह नहीं, नेताजी  का फैसला सर्वमान्य: आजम खां

Sat, 17 Sep 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
There is no discord in the part: Azam Khan
कहा, मीडिया ने बेवजह पारिवारिक मुद्दे को तूल दिया - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच कैबिनेट मंत्री मो. आजम खां ने मीडिया पर निशाना साधा है। कहा कि ये विवाद इतना गंभीर नहीं था, मीडिया ने इसे बेवजह तूल दिया है। अंत में वही हुआ जो नेताजी (मुलायम सिंह यादव) ने तय किया। उनका फैसला सभी को मंजूर है। पार्टी में कोई कलह नहीं है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वे न्यू आगरा स्थित मजार सालिस-ए-शहीद के जीर्णोद्धार की नींव रखने आगरा आए थे। पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कभी किसी को चोर नहीं कहा बल्कि ये कहा था कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। उन्होंने ये सफाई राज्यसभा सदस्य अमर सिंह से जुड़े सवाल के संबंध में दी।
विज्ञापन

ताजा विवाद पर आजम ने कहा कि कुछ मुख्यमंत्री ने कदम उठाए थे, कुछ परिवार में विवाद हुआ मगर ये उतना गंभीर नहीं था जितनी इसे हवा दी गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही साफ कर चुके हैं कि ये सरकार का झगड़ा था, परिवार का नहीं। कहा कि पार्टी में कोई विवाद नहीं है। पहले भी पार्टी एक थी अब भी एक है। हाल ही में सरकार से हटाए गए खनन मंत्री गायत्री प्रजापति को फिर से सरकार में जगह देने के सवाल पर कहा कि मुलायम सिंह यादव जो कहेेंगे वह सभी के लिए मान्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed