{"_id":"69c300fbd9fc4a993106d19a","slug":"there-is-a-rule-of-one-team-in-one-state-the-demand-for-new-teams-is-baseless-agra-news-c-365-1-sagr1044-107112-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक प्रदेश में एक ही टीम का नियम, नई टीमों की मांग बेबुनियाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक प्रदेश में एक ही टीम का नियम, नई टीमों की मांग बेबुनियाद
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में एक ही क्रिकेट टीम का नियम लागू है और नई टीमों की मांग पूरी तरह बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के तहत तय है, जिसके अनुसार किसी भी राज्य में एक से अधिक टीम का गठन संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र और गुजरात में एक से अधिक टीमें पुराने नियमों के तहत बनी थीं, लेकिन अब नए सिरे से ऐसा करना संभव नहीं है। आगरा में डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे गुप्ता ने कहा कि यूपीसीए पारदर्शिता को लेकर गंभीर है और इसी के तहत अयोध्या प्रीमियर लीग में एंटी करप्शन टीम व ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं।
यूपीसीए सचिव ने कहा कि भविष्य में अन्य लीगों में भी इसी तरह निगरानी रखी जाएगी, ताकि प्रतियोगिताएं निष्पक्ष तरीके से संचालित हों। बाहरी खिलाड़ियों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि नियमों के तहत अन्य राज्यों के खिलाड़ी भाग लेते हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर बेहतर होता है और स्थानीय खिलाड़ियों को मजबूत प्रतिस्पर्धा मिलती है।
विज्ञापन
उन्होंने जोर देकर कहा कि यूपीसीए का उद्देश्य प्रदेश में क्रिकेट को मजबूत करना, प्रतिभाओं को मंच देना और पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखना है। जिला स्तर की प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देकर छोटे शहरों की प्रतिभाओं को आगे लाने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। आगरा की क्रिकेट गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्होंने इसे भविष्य के खिलाड़ियों की मजबूत नींव बताया।