फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   There is a possibility of thunderstorm and rain in the district for the next two days

Agra News: अगले दो दिन जिले में आंधी-बारिश की आशंका

Thu, 01 May 2025 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 May 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
There is a possibility of thunderstorm and rain in the district for the next two days
कासगंज खेत में गेंहूं की लांक को एकत्रित करता किसान ।
कासगंज। जिले का मौसम लगातार बदल रहा है। बृहस्पतिवार को को तेज हवाओं चली। अधिकतम पारा 38 डिग्री रिकार्ड हुआ। इस बीच मौसम विभाग ने 2 से 4 मई तक आंधी और बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में फसलों को संभावित नुकसान की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले में इन दिनों किसान गेहूं की फसल की कटाई में जुटा है। खेतों में कटी फसल के ढेर लग रहे हैं। इसके अलावा खेतों में मूंगफली, मक्का, उर्द, मूंग, हरा चारा, सूरजमुखी तथा सब्जियों में खीरा, ककड़ी, खरबूज, तरबूज, लौकी, तोरई, भिंडी, टमाटर, काशीफल, टिंडे आदि की फसल लगभग 41260 हेक्टेयर भूमि में उगाई गई है। बीते माह 25 अप्रैल को पारा 44.1 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके बाद से पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार की रात से तेज हवा चलने के बाद बृहस्पतिवार दिन में भी हवा चली। सुबह के समय न्यूनतम पारा 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विभाग ने 2 मई से 4 मई तक आंधी आने, बिजली चमकने या गिरने तथा बारिश होने की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। वहीं, अलर्ट जारी होने के बाद बारिश व आंधी से फसलों को होने वाले संभावित नुकसान की आशंका से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। कृषि वैज्ञानिक,बृज विकास सिंह का कहना है कि जिले में 2 से 4 मई तक आंधी, बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है। संभावित स्थिति के मद्देनजर किसान फसलों को इसके प्रभाव से बचाने के लिए उचित प्रबंध कर लें-।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed