फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   there is a controversy about salman Khan film loveratri

सलमान खान की फिल्म लवरात्रि को लेकर खड़ा हो गया विवाद, इस हिंदू संगठन ने फूंका 'भाईजान' का पुतला

Fri, 01 Jun 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 01 Jun 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
there is a controversy about salman Khan film loveratri
पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
सलमान खान की अपकमिंग मूवी लवरात्रि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण  तोगड़िया के नए संगठन 'हिन्दू है आगे ने इसका विरोध किया है। 
विज्ञापन


हिंदू ही आगे संस्था के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को आगरा में सिने अभिनेता सलमान खान के खिलाफ एमजी रोड पर प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। 

महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। गोविंद पाराशर ने बताया कि सलमान खान की फिल्म लवरात्रि को नवरात्र के अवसर पर रिलीज करने कार्यक्रम है। 
विज्ञापन

there is a controversy about salman Khan film loveratri
Salman Khan
इससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। इससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ सकता है। इस फिल्म की रिलीज की तारीख नहीं बदली गई तो अंजाम बुरा होगा। 

उन्होंने कहा कि हिंदू ही आगे संस्था के कार्यकर्ता उस सिनेमा घर को आग लगा देंगे जिसमें यह फिल्म दिखाई जाएगी। इसलिए सलमान खान इस फिल्म रिलीज डेट आगे बढ़ाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed