फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Then put in the line of men, women

यहां तो महिलाओं को भी पुरुषों की लाइन में लगा दिया

Tue, 15 Nov 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 15 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Then put in the line of men, women
सीनियर सिटीजन और दिव्यागों के लिए अलग नहीं बनी लाइन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकार का आदेश हवा में उड़ गया। बैंकों में न तो दिव्यांगों के लिए अलग लाइन बनाई गई और न ही सीनियर सिटीजन के लिए। हद तो यह रही कि कई जगह एटीएम पर एक ही लाइन लगवाई गई। महिलाओं को भी पुरुषों की लाइन में लगवाया गया। तमाम लोग सुबह से शाम तक परेशान रहे ।
विज्ञापन

सीन - 1
सिकंदरा में रेलवे आरओबी से उतरते ही मदिया कटरा रोड पर एक्सिस बैंक के एटीएम पर न पुलिस तैनात थी और न ही बैंक का गार्ड। सिर्फ एक लाइन लगवाई गई। यह बहुत लंबी हो गई। महिलाओं को भी इसी में लगना पड़ा। देरी के चलते कई युवकों ने हंगामा किया। महिलाओं को परेशानी हुई लेकिन कोई देखने नहीं आया। 
विज्ञापन

सीन - 2
मदिया कटरा रोड तिराहे पर ही देना बैंक की शाखा पर दो लाइन बनवाई गईं। एक महिला की और एक पुरुष की। न दिव्यागों के लिए अलग से व्यवस्था थी और न ही सीनियर सिटीजन के लिए। यहां भीड़ ज्यादा होने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीन - 3
रकाबगंज में एसबीआई की शाखा पर बुजुर्गों को छह-छह घंटे इंतजार करना पड़ा। उनके लिए अलग से लाइन नहीं लगवाई गई। अब्बास अली ने बताया कि दो दिन पहले भी लाइन में लगे थे लेकिन नंबर नहीं आया था। गार्ड से कुछ कहो तो धमकाता है। पानी की भी व्यवस्था नहीं है यहां पर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed