फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Theft Spree in Agra: Alloy Wheels Stolen from Car Yard Loaded Vehicle with Tyres Missing

Agra: कंपनी के स्टॉक यार्ड से नई कारों के टायर चोरी, कर्मचारियों पर शक; दूसरी घटना में गाड़ी ले उड़े चोर

Mon, 06 Apr 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 06 Apr 2026 09:48 AM IST
सार

जगदीशपुरा में कार यार्ड से नई गाड़ियों के अलॉय व्हील और टायर चोरी हो गए, वहीं सिकंदरा में टायर लदी लोडिंग गाड़ी भी चोर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है।

विज्ञापन
Theft Spree in Agra: Alloy Wheels Stolen from Car Yard Loaded Vehicle with Tyres Missing
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में स्थित प्रेम मोटर्स प्रा. लि. के स्टॉक यार्ड से नई कारों के अलॉय व्हील और टायर चोरी हो गए। कंपनी के सिक्योरिटी ऑफिसर मनीष कुमार ने कर्मचारियों पर शक जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मनीष ने बताया कि बोडला-बिचपुरी सड़क स्थित जी.डी. गोयनका स्कूल के पास किराए के यार्ड में मारुति सुजुकी की नई गाड़ियां खड़ी की जाती हैं। 23 मार्च की रात अज्ञात चोरों ने यार्ड में खड़ी दो कारों से आठ अलॉय व्हील व टायर चोरी कर लिए। 24 मार्च सुबह 8:40 बजे गार्ड भूपेंद्र सिंह ने घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को 112 नंबर पर जानकारी दी गई। कंपनी ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों दरोगा सिंह, मलखान सिंह और ओमप्रकाश पर शक जताया है। थाना प्रभारी जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टायर लदी लोडिंग गाड़ी चोरी, सीसीटीवी में रिकॉर्ड वारदात
 थाना सिकंदरा क्षेत्र में खड़ी लोडिंग गाड़ी को चोर चोरी कर ले गए। चंद्रनगर कॉलोनी निवासी रामनिवास सिंह परिहार ने बताया कि वह लोडिंग गाड़ी के साथ अपोलो टायर में माल डिलीवरी का काम करते हैं। 3 अप्रैल की रात गाड़ी में अपोलो कंपनी के 12 टायर लोड थे और वाहन कंपनी के बाहर खड़ा था। गाड़ी लेकर सुबह अलीगढ़ के लिए रवाना होना था। रात करीब 12 से दो बजे के बीच चोर गाड़ी को टायर समेत चोरी कर ले गए। घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed