{"_id":"6585912bc6ccf4e4cd004e14","slug":"theft-of-two-lakhs-by-breaking-the-lock-of-the-house-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-9511-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मकान का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मकान का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
Fri, 22 Dec 2023 07:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 22 Dec 2023 07:07 PM IST
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी
- पंचमपुर में हुई वारदात, किशनी थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के गांव पंचमपुर स्थित एक मकान के ताले तोड़ कर चोरों ने अलमारी और बक्सों में रखे करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
थाना किशनी क्षेत्र के गांव पंचमपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह वह खेत पर गया हुआ था। पत्नी भी कुछ देर बाद खेत पर आ गई। कमरों की चाबी बरामदे में रखी हुई थी। मौका पाकर घर में घुसे चोर ने कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर एक सोने की चेन, तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, करधनी, 22 हजार की नकदी सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी जुटाई। वहीं पीड़ित की ओर से तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की गई है।