{"_id":"64e471d1da464ba6e00bc5b3","slug":"theft-from-the-panchayat-house-etah-along-with-papers-dvr-of-cctv-camera-was-also-taken-away-by-thieves-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah Crime: पंचायत घर से चोरी, कागजातों के साथ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले उड़े चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah Crime: पंचायत घर से चोरी, कागजातों के साथ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले उड़े चोर
Tue, 22 Aug 2023 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:59 PM IST
सार
देर रात चोरों ने पंचायत घर को ही अपना निशाना बना लिया। चोर पंचायत घर में रखा कीमती सामान ले उड़े। सुबह जब सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर सुमन सफाई करने के लिए पंचायत घर पहुंची तो पैरों तले जमीन निकल गई।
विज्ञापन
पंचायत घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के राजा का रामपुर में पंचायत घर में चोरी की वारदात हुई। चोर यहां से कागजतों के साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत घर का निर्माण कार्य कराया गया है, लेकिन देर रात चोरों ने पंचायत घर को ही अपना निशाना बना लिया। चोर पंचायत घर में रखा कीमती सामान ले उड़े। सुबह जब सामुदायिक शौचालय की केयर टेकर सुमन सफाई करने के लिए पंचायत घर पहुंची तो पैरों तले जमीन निकल गई।
पंचायत घर का ताला टूटा हुआ था। पंचायत घर में रखा कंप्यूटर, दो बैटरी, इनवर्टर और जरूरी कागजात गायब थे। यहां सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना तत्काल प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार शाक्य और पंचायत सहायक दीप्ति को दी गई। सूचना पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार शाक्य ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय राघव ने बताया कि अभी कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।