{"_id":"60e369288ebc3ebb6613a5ce","slug":"theaters-and-malls-were-deserted-gymnasium-returned-agra-news-agr498667867","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन जिमों में रौनक, सिनेमाघर बेनूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन जिमों में रौनक, सिनेमाघर बेनूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। दो महीने के बाद अनलॉक की अनुमति के बाद भी शहर के अधिकांश सिनेमाघर, मॉल और मल्टीप्लेक्स सोमवार को नहीं खुल सके। कोई नई फिल्म के रिलीज नहीं होने के कारण भी ज्यादातर सिनेमाघरों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि जिमों में रौनक लौटी।
पांच जुलाई से सिनेमाघर, मॉल्स और जिम खोले जाने के निर्देश दिए गए थे। श्री टॉकीज, मेहर टॉकीज, संजय टॉकीज जैसे बड़े सिनेमाघर सोमवार को भी बंद रहे। संचालकों का कहना है कि शनिवार और रविवार की बंदी के कारण सिनेमाघरों में दर्शक नहीं पहुंचने की संभावना के चलते बंदी का निर्णय लिया गया। हालांकि चित्रा, राजीव, शांति, हीरा, भगवान टॉकीज सिनेमाघर खुले, इनमें पुरानी फिल्में ही प्रदर्शित की गईं।
बालूगंज स्थित मेहर टॉकीज के संचालक आयुष कुमार ने बताया कि अभी कोई नई फिल्म ही रिलीज नहीं हुई है। वैसे भी लोग शनिवार-रविवार को ही परिवार के साथ अवकाश में फिल्म देखने आते हैं। जब तक नई फिल्म नहीं रिलीज होती और शनिवार-रविवार को कर्फ्यू खत्म नहीं होता, तब तक हॉल खोलने का कोई फायदा नहीं। पुरानी फिल्म कोई देखने क्यों आएगा।
विज्ञापन
शहर के ज्यादातर जिम सोमवार को खुल गए। यहां शाम को भी फिटनेस के लिए लोग पहुंचे। शहीद नगर के जिम संचालक अखलाक ने बताया कि गाइड लाइन को देखते हुए बैच के हिसाब से एक्सरसाइज करवाएंगे। एक बैच में 10 से ज्यादा लोग नहीं होंगे।