फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The youths showed amazing feats in the procession of the cup

प्याले के जुलूस में युवकों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Thu, 11 Aug 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
The youths showed amazing feats in the procession of the cup
भोगांव। नगर में बृहस्पतिवार को मीर साहब तफ्जुर्र हुसैन द्वारा फूल चुनने की रश्म के रूप में प्याले के जुलूस निकाला गया। प्याले के जुलूस में दूर दराज से आये अखाड़ो में उत्साही युवकों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मोहम्मद सईद से प्याला नामक ताजिया परंपरागत रीति रिवाज के अनुसार अपराह्न करीब पांच बजे मरसिये पढ़ते हुए उठाया गया। जुलूस में बैंड के कलाकार लगातार मातमी धुने बजा रहे थे। यहां लगभग आधा दर्जन अखाड़े में युवाओ ने आग पर चलना, रॉड चबाना, कीलों पर चलना, आग के गोले से निकलना आदि हैरतअंगेज करतब दिखाए। प्याला यहां से चलकर जामा मस्जिद, जैनमंदिर, पीपल मंडी, बालापीर की दरगाह से होता हुआ मैनपुरी रोड स्थित करबला में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इससे पूर्व करबला में लोगों ने हजरत इमाम की याद में मरसिये पड़कर प्याले केा गमगीन कर दिया। प्याले के जुलूस में जगह जगह अकीदतमंदो ने खाने पीने का सामान बर्तन कपड़े आदि लुटाए। इस मौके पर जगह जगह शरबत चाय आदि की व्यवस्था की गयी थी। जुलूस में एसडीएम कुलदेव सिंह, सीओ चंद्रकेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर सिंह की देखरेख में भारी संख्या में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही।
विज्ञापन

इस मौके पर प्याला कमेटी के सदर सरफराज हुसैन, फैयाज हुसैन, मो. शाकिर, अफसर नवाज, बदरूननिशां बेगम, फूलमियां, मो. अमीन, अयाज मंसूरी, अहमद अली, आकिब शेख, मो अजीम, मो, नाजिम, शकील अंसारी, सज्जाद हुसैन, महताब हुसैन, अनवार, नौशाद, आफाक हुसैन, दिलशाद, इसरत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed