फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The youth believes in giving more than getting employment.

Agra News: रोजगार पाने से ज्यादा देने पर विश्वास कर रहा युवा

Thu, 30 Oct 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 30 Oct 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The youth believes in giving more than getting employment.
भोगांव। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत युवा सम्मेलन का आयोजन भाजपा कार्यालय पर किया गया। एमएलसी मानवेंद्र प्रताप एवं भाजपा विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया। एमएलसी ने कहा कि भाजपा सरकार में युवा अब रोजगार पाने से ज्यादा रोजगार देने पर विश्वास कर रहा है।
विज्ञापन

एमएलसी मानवेंद्र प्रताप ने कहा कि खुद को आत्मनिर्भर बनाने के लिए युवा सरकार की जन कल्याणकारी उद्यमी योजनाओं का सहारा लेकर व्यापार की ओर आगे बढ़ रहा है। आज का युवा नौकरी की तरफ नहीं दौड़ता है। वह स्वदेशी वस्तुओं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर खुद आत्मनिर्भर बन रहा है। अन्य को भी रोजगार से जोड़ रहा है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के साथ स्वदेशी वस्तुओं के प्रोत्साहन की शपथ दिलाई।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार जो काम अपने कार्यकाल में नहीं कर पाई वह भाजपा ने कर दिखाया है। देश अब अब दुनिया में तीसरी शक्ति बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री के देखे हुए सपने के अनुसार वर्ष 2047 तक भारत विश्व गुरु बन जाएगा। स्वदेशी खरीदें और विदेशी वस्तुओं का परित्याग करे। आत्मनिर्भर भारत हमारा सपना है और उसका संकल्प लेना हमारी प्रतिबद्धता है। जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, प्रदीप चौहान, आशीष तिवारी, आलोक गुप्ता ने भी संबोधित किया। अंकुर अग्निहोत्री, अरविंद तोमर, जितेंद्र बाबू, सुनील राजपूत, अनिल राजपूत, बिजेंद्र चौहान, प्रताप राजपूत, नीतेश राजपूत, कौशलेंद्र चौहान, संजय सनातनी, गौतम कठेरिया, गौरव शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed