फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man who went missing after leaving his bike was found by a relative.

Agra News: बाइक छोड़कर लापता हुआ युवक रिश्तेदारी में मिला

Mon, 30 Sep 2024 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 30 Sep 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
The young man who went missing after leaving his bike was found by a relative.
कासगंज। सोरोंजी का एक युवक अपने घर से कासगंज के लिए निकला था। रास्ते में अपनी बाइक छोड़कर वह गायब हो गया। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब ढाई घंटे तक पुलिस भी युवक के अगवा होने की आशंका में उलझी रही। देर शाम को युवक के अलीगढ़ स्थित रिश्तेदारी में होने की जानकारी मिलने पर सभी की जान में जान आई।थाना सोरों क्षेत्र निवासी शाहरुख सैफी (25) सोमवार की सुबह अपने घर से कासगंज के लिए निकला था। इसके बाद शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। सोरोंजी पुलिस को भी सूचना दी। इसी दौरान कासगंज कोतवाली पुलिस को एक लावारिस बाइक बाइक मामों के निकट स्थित एक कोल्ड स्टोर के पास स्थित मार्ग पर मिलने की जानकारी ग्रामीणों ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंजीकरण नंबर के आधार पर युवक के परिजन से संपर्क किया। तो पता चला कि युवक सुबह घर से निकला था और फिर शाम तक वापस नहीं लौटा है। इस पर परिजन ने युवक के अगवा होने की आशंका व्यक्त की।इस पर पुलिस करीब ढाई घंटे तक युवक की तलाश में जुटी रही। वहीं परिजन भी अपने स्तर पर उसकी तलाश करते रहे। इसके बाद पता लगा कि युवक अलीगढ़ के छर्रा में अपनी रिश्तेदारी में है। इस पर सभी ने चैन की सांस ली। सीओ कासगंज अंजलि चौहान ने बताया कि युवक अपनी रिश्तेदारी में मिल गया है। परिजन ने उससे बात कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed