फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man was murdered by stabbing him with a knife.

Agra News: चाकू से गोदकर की थी युवक की हत्या

Mon, 18 Sep 2023 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 18 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
The young man was murdered by stabbing him with a knife.
कासगंज। रविवार की रात्रि सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के अजीतनगर इलाके में युवक की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस सुराग मिलने के बाद हत्या के मामले की परतें खोलने में जुटी है। मोबाइल, सीडीआर व अन्य साक्ष्यों से आशनाई के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं। शीघ्र ही पुलिस हत्यारों तक पहुंचेगी। युवक के शव के पोस्टमार्टम से स्पष्ट हुआ है कि युवक की हत्या चाकू के प्रहार व अन्य हत्यारों के प्रहार से की गई है। युवक को गोली नहीं मारी गई। पुलिस के द्वारा कराए गए एक्सरे से भी इस बात की पुष्टि हुई है। एक्सरे में शरीर में कोई गोली नहीं मिली है। थाना पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस की टीम भी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है।
विज्ञापन



हत्या का शिकार युवक अभिषेक(20) पुत्र रवेंद्र निवासी नगला मुलू हुआ। बताया गया कि अभिषेक दूध का काम करता था। रविवार की रात्रि के समय वह अजीतनगर दूध देकर वापस अपने गांव साइकिल से लौट रहा था। तभी ग्राम अजीतनगर एवं नगला मुलू के बीच सडक़ पर अज्ञात हमलावरों ने युवक को घेरकर मारपीट करते हुए चाकुओं से हमला बोल दिया। जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। इस मामले में युवक के पिता रवेंद्र ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हत्या की सूचना पर रविवार की रात्रि को ही पुलिस की फॉरेंसिक टीम के साथ सीओ दीप कुमार पंत मौके पर पहुंच गए। एसपी ने एसओजी व सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम से पहले युवक की बॉडी का एक्सरे कराया। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि शरीर में कोई गोली नहीं लगी है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार युवक के शरीर में दो जगह चाकू के निशान थे वहीं 7 अन्य जगहों पर चोट के निशान थे। इधर एसओजी टीम व सर्विलांस की टीम को मोबाइल, सीडीआर आदि से साक्ष्य मिले। जिसमें युवक की हत्या के पीछे आशनाई का मामला सामने आया है। पुलिस साक्ष्यों की पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन




अपने परिवार में सबसे बड़ा था अभिषेक
कासगंज। अभिषेक के पिता रवेंद्र सरावल में कपड़े की दुकान चलाते हैं। युवक अभिषेक दूध का काम करता था। वह अपने परिवार में सबसे बड़ा था। उसका एक छोटा भाई और एक बहन है। अभिषेक की हत्या के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के रिश्तेदार भी गांव में पहुंच गए और चीत्कार मचता रहा। देर सायं जब युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव ले जाया गया तो फिर चीखें तेज हो गईं। बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





- युवक की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। मामला आशनाई से जुड़ा हुआ है। अभी साक्ष्यों की पुष्टि की जा रही है। शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा- सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed