फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man was dragged from the car and thrown on the road.

Agra News: युवक को कार से घसीटते हुए ले गए, सड़क पर फेंका

Thu, 01 Feb 2024 04:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Feb 2024 04:26 PM IST
विज्ञापन
The young man was dragged from the car and thrown on the road.
युवक को कार से घसीटते हुए ले गए, सड़क पर फेंका
विज्ञापन

जमीन का है विवाद, पुलिस ने एक सप्ताह बाद दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव ककरैया निवासी एक युवक को नामजद लोग कार से घसीटते हुए सड़क तक ले गए। परिजन ने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी सड़क पर फेंक कर भाग गए। मामले में कोतवाली पुलिस ने सात दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव ककरैया निवासी धर्मेंद्र का गांव निवासी प्रवीन कुमार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। 23 जनवरी की शाम प्रवीन उर्फ टीटू एक अन्य साथी के साथ आया और धर्मेंद्र से कहने लगा कि अपने हिस्से की जमीन मेरे नाम कर दे। नहीं तो जान से मार देगा। मना करने पर गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। जब भतीजा योगेश कुमार बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसे कार में लटका लिया और घसीटते हुए सड़क तक ले गए। इस बीच पुलिस को सूचना दी गई तो आरोपी योगेश को सड़क पर फेंक कर भाग गए। इस मामले में भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सात दिन बाद बुधवार को नामजद व साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed