फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man threw a bomb at the in-laws' house for not leaving his wife

पत्नी को विदा न करने पर युवक ने ससुराल में फेंका था बम

Sun, 24 Apr 2022 02:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The young man threw a bomb at the in-laws' house for not leaving his wife
फतेहाबाद (आगरा)। पत्नी को मायके से घर न भेजने पर ताजगंज के युवक हरि सिंह ने अपनी ससुराल झारपुरा में बम फेंका था। गांव युवक ने ससुराल में बम फेंका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि 28 मार्च सुबह करीब चार बजे ग्राम झारपुरा निवासी लाखन सिंह के घर में किसी ने बम फेंका था। जिससे बाथरूम की छत गिर गई थी। कुछ घरेलू सामान भी नष्ट हुए थे। पीड़ित ने अपने दामाद हरि सिंह निवासी ताजगंज पर आरोप लगाया था। शुक्रवार देर रात थाना डौकी के प्रभारी बहादुर सिंह और सर्विलांस टीम प्रभारी सचिन धामा टीम के साथ गांव बिझामई के पास चेकिंग कर रहे थे, तभी हिंगोट खेरिया अंडरपास के पास से हरि सिंह उर्फ रवि निवासी कच्ची सराय, ताजगंज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा भी मिला।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि हरि सिंह की शादी लाखन सिंह की पुत्री के साथ हुई थी। शादी के बाद अनबन होने पर लाखन सिंह बेटी को अपने घर बुला ले गया है। हरि सिंह उसे घर लाना चाहता है, पर मायकेवाले विदा नहीं कर रहे हैं। इसी से परेशान होकर उसने ससुराल के लोगों की हत्या की नीयत से बम फेंका था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed