फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man is threatening to take the girl away

गैर समुदाय का युवक छात्रा को उठा ले जाने की दे रहा धमकी

Fri, 04 Feb 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The young man is threatening to take the girl away
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी छात्रा को गैर समुदाय का युवक उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा है। फोन पर गाली-गलौज करता है, जब परिजन ने विरोध किया तो घर पर आकर फायर झोंक दिया। शोहदे की हरकत से परिवार के लोग दहशत में हैं। कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

17 वर्षीय छात्रा शिकोहाबाद में पढ़ रही है। लॉकडाउन के समय से वह घर पर ही है। इसी दौरान गैर समुदाय के एक युवक का फोन उस पर आने लगा, वह उसे उठा ले जाने की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगा। जब शोहदे के बारे में परिजन को जानकारी हुई तो आरोपी सोहेल मंसूरी के घर जाकर शिकायत की। इस पर 31 जनवरी की रात आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ छात्रा के घर पर आया और गालियां देते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पिता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने तमंचे से फायर कर दिया। अगले दिन एक फरवरी को छात्रा के पिता जब घर के बाहर बैठे थे, तब सोहेल फिर से अपने दो साथियों के साथ आया और छात्रा को देखते ही अश्लील बातें करने लगा। जब पिता और मां ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। छात्रा के पिता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी व साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed