फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man gave his life by hanging

फंदे से लटककर युवक ने दी जान

Sun, 05 Jun 2022 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The young man gave his life by hanging
म्रतक मनोज - फोटो : Agra Dehat
फतेहपुरसीकरी। गांव दूरा निवासी युवक का शव शनिवार को गांव नगरिया के पास पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दूरा निवासी मनोज (27) शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे घर से बाइक और रस्सी लेकर निकला था। इस दौरान उसने पत्नी को फांसी लगाने की चेतावनी दी थी। पत्नी ने पुलिस चौकी जाकर मामले की जानकारी दी। मनोज के परिवारीजन और पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। दोपहर करीब तीन बजे गांव नगरिया के पास पेड़ से युवक का शव फंदे से लटका होने की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त मनोज पुत्र जीवाराम के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जीवा राम के चार पुत्रों में मनोज तीसरे नंबर का था। सबसे बड़े पुत्र विष्णु की मौत पहले ही हो चुकी है। मनोज की पत्नी ममता घर के पास कॉस्मेटिक व ब्यूटी पार्लर की दुकान चलाती है। चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed