फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man died in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

Sat, 08 May 2021 08:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
The young man died in suspicious circumstances
गंजडुंडवारा। कस्बे के मोहल्ला मूलचंद निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कुछ दिनों से लापता थे। उसका शव सुदामापुरी रोड स्थित एक खंडहर हुए मकान में पड़ा मिला। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

मौत का शिकार रियाजुद्दीन (20) पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोहल्ला मूलचंद्र हुआ। वह एक दिन पूर्व से लापता था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं लगा। शनिवार की सुबह उसका शव सुदामापुरी रोड पर एक खंडहर हुए मकान में पड़ा हुआ मिला। जब लोगों ने युवक के शव को देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। युवक के शव होने की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

उसके शव मिलने की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता सिराजुद्दीन ने बताया कि उसका पुत्र नशा का आदी था। हो सकता है कि वह अधिक नशा के कारण उसकी मौत हुई हो। परिजनों ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed