{"_id":"66955e2ab088cdc15702d92a","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-over-the-phone-with-his-wife-who-was-working-in-noida-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-120721-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पत्नी ने फोन पर कह दिए ऐसे शब्द, बर्दाश्त न कर सका पति...ऐसे हाल में मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पत्नी ने फोन पर कह दिए ऐसे शब्द, बर्दाश्त न कर सका पति...ऐसे हाल में मिली लाश
Tue, 16 Jul 2024 11:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Tue, 16 Jul 2024 11:41 AM IST
सार
नोएडा में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम कर रही पत्नी से फोन पर बात हुई। बताया गया है कि इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई। पत्नी ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे वो बर्दाश्त नहीं कर सका। पति ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विमलेश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव उसनीधा में सोमवार की सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। पता चला कि पत्नी से फोन पर कहासुनी हो गई थी। इसी से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। परिजन ने बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव उसनीधा का रहने वाला विमलेश कुमार (32) जयपुर में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पत्नी रूचि नोएडा में रह कर एक कंपनी में नौकरी करती है। रविवार की देर रात विमलेश ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सोमवार की सुबह जब परिजन ने शव फंदे पर लटका देखा तो होश उड़ गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।
परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी मिली कि फोन पर पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद ही युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। हादसे के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है।