फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Yellow Team emerged victorious thanks to Chetan's batting and Shivansh's bowling.

Agra News: चेतन के बल्ले और शिवांश की गेंदबाजी से यलो टीम बनी विजेता

Sat, 20 Jun 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The Yellow Team emerged victorious thanks to Chetan's batting and Shivansh's bowling.
सब जूनियर राउंड रॉबिन क्रिकेट लीग
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी की सब जूनियर राउंड रॉबिन क्रिकेट लीग में शुक्रवार को आरबीएस येलो ने आरबीएस ग्रीन को 81 रन से शिकस्त दी। चेतन ने लीग का पहला अर्धशतक बनाकर सुर्खियां बटोरी। वहीं शिवांश कौल ने बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देकर टीम को विजेता बनाया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव अतुल सोलंकी ने बताया कि यलो टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 30 ओवरों में 206 रन बनाए। चेतन ने 51, शिवांश कौल ने 26, अवि ने 24 और हर्ष चौधरी ने 21 रन का योगदान दिया। ग्रीन टीम के दिव्यम ने सर्वाधिक तीन विकेट जबकि विवेक, चिराग और आदि ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस ग्रीन की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 125 रन पर सिमट गई। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। यलो टीम के शिवांश कौल और धैर्य ने तीन-तीन विकेट झटके। अवि, अथर्व और रोहित ने दो-दो विकेट पाए। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शिवांश कौल को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। पूर्व क्रिकेटर डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाश कौशल, इंडिया अंडर-19 के पूर्व खिलाड़ी विवेक यादव, पूर्व क्रिकेटर नवीन गोस्वामी, राव हरेंद्र सिंह, नागेश पंडित, राजू राठौर, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, कपिल शर्मा और फैजल रईस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed