फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The worm of doubt is ruining the lives of thousands of couples

Agra News: हजारों दंपतियों का जीवन बर्बाद कर रहा शक का कीड़ा

Sat, 02 Aug 2025 02:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The worm of doubt is ruining the lives of thousands of couples
आगरा। किसी का पति रात में फोन पर बात करता है, तो कोई शराब पीकर मारपीट करता है। अलग-अलग वजहों और संदेह के कारण जिले के हजारों दंपती और उनके बच्चों की जिंदगी खराब हो रही है। दंपतियों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस कर रखे हैं और साथ रहने के बजाय अदालत के चक्कर काट रहे हैं। परिवार न्यायालय में ऐसे 10 हजार से अधिक केस चल रहे हैं। शक के कीड़े की वजह से न सिर्फ दंपती अलग रह रहे हैं, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य पर भी संकट मंडरा रहा है। संवाद
विज्ञापन


केस-1

लोहामंडी थाना क्षेत्र की युवती की शादी 2004 में बाह क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। पत्नी सरकारी कर्मचारी है। दोनों के तीन बच्चे हैं। पत्नी का आरोप है कि पति रात-रात भर फोन पर बात करता रहता था। पूछने पर कोई जवाब नहीं देता। उल्टा उस पर ही शक करता है। सास-ससुर से शिकायत की तो उन्होंने भी अपने बेटे का पक्ष लिया। बात मारपीट तक पहुंची तो 2019 में मायके आ गई। तब से मायके में है। करीब छह साल से परिवार न्यायालय में न्याय की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन

केस-2

सिकंदरा थाना क्षेत्र की युवती की शादी 2019 में दिल्ली में हुई थी। पति कारोबारी है। दोनों में 2023 में विवाद हो गया। पत्नी मायके आ गई। जब पति लेने नहीं आया तो परिवार न्यायालय में वाद दायर कर दिया। काउंसलिंग में दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। पत्नी का कहना है कि पति रोज शराब पीकर घर आता था। इसके बाद बिना बात के मारपीट करता। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी किसी अनजान युवक से फोन पर बात करती थी। विरोध पर मारपीट पर उतारू हो जाती थी। अब भी दोनों एक-दूसरे के साथ रहने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




केस-3

मलपुरा थाना क्षेत्र की युवती की 2022 में मथुरा निवासी युवक के साथ शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद ही पति-पत्नी दोनों में विवाद हो गया। पत्नी झगड़ा कर मायके में रहने लगी। पति लेने नहीं पहुंचा तो परिवार न्यायालय में वाद दायर कर दिया। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति जब देखो फोन पर लगा रहता है। ठीक से बात भी नहीं करता। कहीं घूमने जाने की बात करने पर मारपीट करता है। पति का आरोप है कि पत्नी घर की मालकिन बनना चाहती है। मां के होते हुए उसे हक कैसे मिल सकता है। वह अब भी पत्नी को रखने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed