{"_id":"69b1ddac20e2fdfa72034678","slug":"the-work-of-acp-inspector-and-outpost-in-charge-will-be-reviewed-on-six-points-agra-news-c-364-1-ag11019-126262-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छह बिंदुओं पर होगी एसीपी, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारियों के काम की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छह बिंदुओं पर होगी एसीपी, इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारियों के काम की समीक्षा
विज्ञापन
आगरा। अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने और जनशिकायतों के समय से निस्तारण के लिए पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सख्ती दिखाई है। बुधवार को पुलिस लाइंस में अपर पुलिस आयुक्त, सभी डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी के साथ पाक्षिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में जरूरी निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने 6 बिंदुओं पर एसीपी, थाना और चौकी प्रभारियों के काम की समीक्षा और उसके आधार पर तैनाती की बात कही है।
पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने ई-साक्ष्य एप, ई-सम्मन एप, यक्ष एप, जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट अभियान, आईजीआरएस और एसआईडी क्रिएशन सहित छह प्रमुख बिंदुओं पर पुलिसिंग के निर्देश दिए हैं। इन्हीं के जरिए एसीपी,थाना और चौकी प्रभारियों के काम की समीक्षा की जाएगी और उसी आधार पर कार्यक्षेत्र तय किया जाएगा। घटनास्थल के फोटो, वीडियो और बरामदगी जैसे साक्ष्यों को अनिवार्य रूप से ई-साक्ष्य एप पर अपलोड किया जाए, जिससे विवेचना में पारदर्शिता रहे और साक्ष्यों की चेन ऑफ कस्टडी सुरक्षित रह सके। समन और नोटिस की तामील को पारदर्शी बनाने के लिए ई-सम्मन एप का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
थाना स्तर पर चल रहे अभियानों और कार्यों की जानकारी यक्ष एप पर अपडेट करने तथा इसके संचालन में दक्ष बनाने पर भी जोर दिया गया। दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट की पहचान कर सुधारात्मक कदम उठाने तथा ओवरस्पीडिंग व नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। विवेचनाओं को 60 से 90 दिनों में पूरा करने तथा माल मुकदमाती के शीघ्र निस्तारण के भी निर्देश दिए। ऑपरेशन दहन के तहत बरामद नशीले पदार्थों को नष्ट किया जाए।