{"_id":"61d875d400716e06b550ed3c","slug":"the-woman-was-beaten-up-and-injured-by-the-son-and-son-in-law-mainpuri-news-agr5204450168","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को पुत्र व दामाद ने पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पुत्र व दामाद ने पीटकर किया घायल
विज्ञापन
करहल। पति और पांच बच्चों को छोड़ कर 10 साल से दूसरे पति के साथ रही महिला को उसके बेटे और दामाद ने पीटकर घायल कर दिया। महिला की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।
महिला की शादी गांव उखर्रा थाना भरथना जनपद इटावा निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। पति से परेशान होकर महिला 10 वर्ष पूर्व पति व पांच बच्चों को छोड़कर थाना क्षेत्र के गांव मदरावली निवासी एक व्यक्ति के साथ रहने लगी। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को उसका पुत्र और दामाद अपने साथियों के साथ घर आए।
आते ही उन लोगों ने पीटना शुरू कर दिया, उसे खींच कर साथ ले जाने लगे। चीख पुकार सुनकर जब आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। वहीं एक शिकायत गांव सैलामऊ निवासी नीतू देवी ने की है।
विज्ञापन
इसमें कहा है कि शुक्रवार की सुबह वह सरकारी नल पर पानी भरने के लिए गई थी। तभी नामजद लोग वहां आकर गाली-गलौज करने लगे। पानी के लिए लाया गया बर्तन भी फेंक दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।