{"_id":"61df1770433a6865ba63dc7a","slug":"the-woman-did-not-get-blood-from-the-blood-bank-of-the-district-hospital-kasganj-news-agr52105307","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से नहीं मिला महिला को रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से नहीं मिला महिला को रक्त
विज्ञापन
कासगंज। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक का लाभ जरूरतमंद मरीजों को नहीं मिल पा रहा। मंगलवार की देर सायं मिशन हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला को दो यूनिट ब्लड की जरूरत थी, लेकिन शहर में रक्त का इंतजाम नहीं हो सका। शहर में कोई निजी ब्लड बैंक नहीं हैं। ऐसी स्थिति में सरकारी अस्पताल की ब्लड बैंक पर ही लोग निर्भर रहते हैं।
रोट्रेक्ट क्लब के आयुष जैन, रोबिन साहू, माधव मूना को जैसे ही रक्त की जरूरत का मैसेज मिला तो वे तत्काल बी पॉजिटिव रक्त देने पहुंचे, लेकिन मिशन हॉस्पिटल में सीधे तौर पर उनका रक्त नहीं लिया और ब्लड बैंक से रक्त उपलब्ध कराने को कहा। महिला की जरूरत को देखते हुए रोट्रेक्ट के सदस्यों ने जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पर संपर्क किया, लेकिन ब्लड बैंक बंद थी। मामले की शिकायत कार्यकर्ताओं ने सीएमओ से की, लेकिन इसके बाद भी रक्त नहीं मिल पाया। बाद में कार्यकर्ताओं ने एटा ब्लड बैंक से संपर्क किया और दो यूनिट रक्त उपलब्ध कराया।
- किन परिस्थितियों में जरूरतमंद को खून नहीं मिल सका इस संबंध में चिकित्साधीक्षक और लैब इंचार्ज से बात की जाएगी।- डा. अनिल कुमार, सीएमओ।