फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman created an uproar in the office of the settlement officer

बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय में महिला ने किया हंगामा

Thu, 11 Mar 2021 12:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
The woman created an uproar in the office of the settlement officer
मैनपुरी। कलक्ट्रेट परिसर स्थित बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय में बुधवार दोपहर एक महिला ने जमकर हंगामा किया और शारीरिक शोषण के आरोप लगाए। यह देख वहां पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक महिला वहां से जा चुकी थी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय में बुधवार की दोपहर एक महिला पहुंची। वहां मौजूद अधिकारी से कुछ बातचीत हुई, इसके बाद महिला उग्र होकर हंगामा करने लगी। महिला उक्त अधिकारी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाए। हंगामा बढ़ता देख अधिकारी भी कार्यालय से निकल गए। कार्यालय के आसपास तमाशबीनों की भीड़ एकत्र हो गई। करीब एक घंटा तक कार्यालय में हंगामा चलता रहा। इसी दौरान जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन इससे पहले ही महिला वहां से चली गई थी। हालांकि मामले को लेकर देर शाम तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed