फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The witness of the murder was threatened by entering the office, he will be killed if he testifies

Agra News: हत्या के गवाह को कार्यालय में घुसकर धमकाया, गवाही दी तो जान से मार देंगे

Tue, 03 Jun 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The witness of the murder was threatened by entering the office, he will be killed if he testifies
मैनपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले अशोक सिंह चौहान की हत्या के गवाह को धमकी मिली है। पीडब्ल्यूडी कर्मी सौरभ को कार्यालय में घुसकर धमकाने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के महालक्ष्मी पुरम काॅलोनी की रहने वाली आरती चौहान ने बताया कि उनके पति अशोक सिंह चौहान की 30 अप्रैल 2024 को बैंक काॅलोनी निवासी नीरज यादव ने अपने साथियों के साथ मिल कर हत्या कर दी थी। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। उक्त मुकदमे में दो जून 2025 को गवाह सौरभ चौहान निवासी खरपरी की तारीख थी। सौरभ पीडब्ल्यूडी में संविदा कर्मी हैं और 30 मई की शाम को अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। उनके साथ मुकदमे के दूसरे गवाह हरेंद्र भदौरिया निवासी इटावा भी मौजूद थे। तभी नीरज यादव अपने 4-5 साथियों के साथ वहां आया और गालियां देने लगा। गवाह को धमकाते हुए कहा कि अगर न्यायालय में मेरे खिलाफ साक्ष्य दिए व गवाही दी तो जान से मार दूंगा। आरोपी गवाहों को गुंडागर्दी व रुपयों के बल पर खरीदने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed