फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The water of the Kali River left the banks and spread till the fields.

Agra News: किनारों को छोड़ खेतों तक फैला काली नदी का पानी

Sat, 14 Sep 2024 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Sep 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
The water of the Kali River left the banks and spread till the fields.
कासगंज। पिछले 50 घंटों से लगातार हो रही बारिश बड़ी आफत बनी हुई है। बारिश के बाद से बरसाती काली नदी उफान पर है। शहर से छह किलोमीटर दूर बहने वाली इस नदी का पानी किनारों से बाहर निकलकर तटीय इलाके में स्थित खेतों में भर गया है। अहरौली इलाके के मनरेगा पार्क में नदी का पानी भरा है। इस बीच गंगा नदी के जलस्तर में फिर से बढ़ोत्तरी होने लगी है। बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण पिछले 24 घंटों में 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। आमतौर पर काली नदी को शांत नदी माना जाता है। क्योंकि इस इलाके में कई वर्षों से काली नदी अपने किनारों से बाहर नहीं निकली है, लेकिन इस बार यह नदी का पानी आसपास के इलाके में भर गया। नदी की खादर में भी पानी भरने से किसान चिंतित हैं। नदी का पानी कम होने पर ही खेतों, पार्कों व अन्य स्थानों पर भरा पानी वापस लौट सकता है। वहीं पहाड़ों और मैदानी इलाकों में लगातार बारिश होने के कारण 15 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। जलस्तर में और वृद्धि होने के आसार हैं। क्योंकि हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज, बिजनौर और नरौरा बैराज से पानी छोड़ा रहा है। इसके चलते शनिवार को भी गंगा के जलस्तर में और वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed