फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The water level of Ganga has decreased by 18 centimeters

Agra News: गंगा के जलस्तर में आई 18 सेंटीमीटर की कमी

Fri, 04 Jul 2025 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Jul 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga has decreased by 18 centimeters
सुन्नगढ़ी क्षेत्र में गंगा के किनारे निरीक्षण करने पहुंचे सिचाई विभाग के अ​धिकारी। - फोटो : संवाद
कासगंज। गंगा के जलस्तर में लगातार उतार चढ़ाव का क्रम जारी है। शुक्रवार को गंगा के जलस्तर में नरौरा से पानी का प्रवाह कम होने के कारण जलस्तर में 18 सेंटीमीटर की कमी आई है। वहीं बिजनौर डैम से गंगा में पानी का प्रवाह एक लाख क्यूसेक अधिक हो गया। ऐसी स्थिति में शनिवार शाम से जलस्तर फिर बढ़ने की संभावना है। वहीं, जलस्तर में आ रहे उतार चढ़ाव को लेकर सिंचाई विभाग के अफसर चौकन्ना हैं। शुक्रवार को गंगा के तटीय इलाकों का सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। पहाड़ों पर हुई बारिश के बाद गंगा में पानी बढ़ने लगा है। सुबह 8 बजे हरिद्वार के भीमगोड़ा बांध से 80 हजार क्यूसेक पानी का प्रवाह था। वहीं बिजनौर डैम से यह प्रवाह एक लाख क्यूसेक से अधिक का था। बिजनौर से बृहस्पतिवार को प्रवाह केवल 40 हजार क्यूसेक था। अब यह प्रवाह नरौरा बांध की ओर आएगा। जहां से यह कछला की ओर छोड़ा जाएगा। नरौरा से शुक्रवार को 39 हजार क्यूसेक का प्रवाह बना हुआ था जो शनिवार से बढ़ने की उम्मीद है। कछला पर बृहस्पतिवार के मुकाबले 18 हजार सेंटीमीटर की कमी आने के बाद गंगा का जलस्तर 161.95 मीटर के निशान पर था। पुन: जिले में पानी बढ़ने की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिकारी चौकन्ने रहे। पटियाली इलाके के बरीबगवास, सहवाजपुर, कादरगंज, बरौना सहित अन्य इलाकों में भ्रमण करके गंगा की धारा का जायजा लिया। तीन दिन पूर्व सुन्नगढ़ी में स्पर पर जाने वाला पहुंचमार्ग गंगा के पानी के दबाव में क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे 15 गांव की खादर तक गंगा का पानी पहुंच गया था लेकिन बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को जलस्तर में कमी होने पर पानी कम हो गया। वहीं नगला जयकिशन और नरदौली मार्ग पर सड़क के ऊपर बह रहा पानी भी कम हो गया है और वह सड़क के किनारे स्थिर हो गया है। बारिश की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण लगातार चिंतित हैं कि कब गंगा के पानी बढ़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। गंगा के तटीय इलाके के ग्रामीणों ने बाढ़ से बचाव की तैयारियां भी कर ली हैं। कहां कब कितना पानी पहुंचेगा इसका अंदाजा तटीय इलाके के ग्रामीणों को है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed