{"_id":"570c0aa04f1c1bf94b4a6bad","slug":"the-water-crisis-is-far-ymunapar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूर होगा यमुनापार का जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूर होगा यमुनापार का जल संकट
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Tue, 12 Apr 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
दूर होगा यमुनापार का जल संकट
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संकट से जूझते यमुनापार क्षेत्र को जल्द राहत मिलेगी। कालिंदी विहार स्थित पानी की टंकी से भूमिगत पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। नराइच स्थित पानी की टंकी से जुड़े क्षेत्र में भी जल्द ही पानी आने लगेगा। बता दें कि अमर उजाला ने यमुनापार में जल संकट को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद सोमवार को क्षेत्रीय विधायक डा. धर्मपाल सिंह ने जल निगम के अधिकारियों के साथ नाऊ की सराय स्थित पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण कर पानी सप्लाई का जायजा लिया।
बता दें कि डा. धर्मपाल सिंह की पहल पर शासन ने यमुनापार का जलसंकट दूर करने के लिए 33.5 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की थी। योजना के तहत नाऊ की सराय में 16 में से 11 ट्यूबवेल लगाए गए हैं। साथ ही एक पंपिंग स्टेशन तैयार कर लिया गया है। इससे कालिंदी विहार और नराइच स्थित पानी की टंकी भरी जाएंगी। फिलहाल कालिंदी विहार स्थित पानी की टंकी को सप्लाई शुरू कर दी गई है। इससे गुलाब नगर, शोभा नगर, चंदन नगर आदि कालोनियों के लोगों को पानी मिलने लगा है। जल निगम के अधिकारियों ने विधायक को बताया कि अगले सप्ताह तक नराइच स्थित पानी की टंकी में भी पानी पहुंच जाएगा। इससे महावीर नगर, श्याम नगर, सती नगर, नगला रामबल आदि में पानी पहुंचेगा। अधिकारियों ने बताया कि पाइप लाइन की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।
दो विभागों का विवाद, लोग परेशान
आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा विकसित कालिंदी विहार ब्लॉक एक में पानी की टंकी खड़ी कर दी गई मगर जल निगम से विभागीय विवाद के चलते इसके आसपास रहने वाले लोगों के तक पाइप लाइन नहीं पहुंची। सोमवार को जल संस्थान के अधिकारी जब यहां कनेक्शन कैंप लगाने गए तो उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि कई सालों से उनके यहां पानी नहीं आ रहा, जबकि उनकी कालोनी में स्थित पानी की टंकी से दूर की कालोनियों में पानी सप्लाई दी जा रही है। इस पर जल संस्थान के अधिकारियों ने जानकारी की तो पता चला कि एडीए और जल निगम के बीच पुराना विवाद चल रहा है। अब मंगलवार को नराइच क्षेत्र में कैंप लगाया जाएगा।