फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The wait is over, ration distribution will start from ten

Agra News: इंतजार खत्म, दस से शुरू होगा राशन वितरण

Sat, 06 Jan 2024 05:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 06 Jan 2024 05:39 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, ration distribution will start from ten
फोटो 01
विज्ञापन

-राशन में गेहूं व चावल के साथ मिलेगा बाजरा

-शासन से राशन वितरण की तिथि की गई निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जिले के 250556 कार्डधारकों के लिए राशन के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 10 जनवरी से राशन का वितरण शुरू होगा। 25 जनवरी तक कार्डधारक राशन ले सकेंगे। शासन से राशन का वितरण कराने के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है।राशन का वितरण कराने के लिए शासन से माह की पांच तारीख निर्धारित है। ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण प्रदेश के कई जनपदों में समय से राशन डीलरों की दुकान पर नहीं पहुंच सका। हड़ताल समाप्त होने के बाद दुकानों तक राशन भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई। शासन स्तर से 9 जनवरी तक सभी दुकानों तक राशन उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद 10 जनवरी से राशन का वितरण शुरू होगा। प्रदेश के 16 जिले में चावल की मात्रा को कम करके बाजरा का वितरण कार्डधारकों को होगा। इन जिलों में कासगंज को भी शामिल किया गया है। अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड 14 किलो गेहूं, 20 किलो चावल एवं एक किलो बाजरा दिया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, दो किलो चावल, एक किलो बाजरा का वितरण होगा।
शासन से राशन वितरण के लिए तिथि निर्धारित कर दी गई है। सभी दुकानों तक राशन का उठान पूरा कर लिया गया है-संजय कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed