फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The victim of the deception of the inspector complained to the SSP

दरोगा के धोखे की शिकार युवती ने की एसएसपी से शिकायत

Mon, 06 Dec 2021 01:54 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
The victim of the deception of the inspector complained to the SSP
आगरा। गाजियाबाद की युवती ने आगरा में तैनात एक दरोगा के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है। उसका कहना है कि दरोगा ने दोस्ती कर शादी का वादा किया। इसके बाद उससे नजदीकियां बढ़ा ली। अब शादी से इनकार कर रहा है। दूसरी युवती से रिश्ता तय कर लिया है। उससे शादी करने वाला है। मामले में एसएसपी ने जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद के मोहन नगर निवासी युवती ने एसएसपी को बताया कि पांच साल पहले बाह सर्किल के एक थाने में तैनात दरोगा विवेचना के सिलसिले में गाजियाबाद आए थे। तब उसकी मुलाकात हो गई। दरोगा ने दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद बातचीत बढ़ गई। दरोगा ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा। माता-पिता से भी मिला। माता-पिता ने शादी केलिए हां कर दी। तभी से वो दरोगा के संपर्क में है। मगर, अब दरोगा दूसरी युवती से शादी कर रहा है। उससे बात भी नहीं करता है।
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर दरोगा को फोन मिलाया गया। उससे कहा कि युवती ने शिकायत की है। अगर, आरोप सही है तो कार्रवाई की जाएगी। उसे अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश किए हैं। एसएसपी गाजियाबाद को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed