{"_id":"694b0ab9fab9522a600da532","slug":"the-vice-president-will-honor-the-winners-at-the-parliamentarian-sports-festival-agra-news-c-365-1-sagr1044-105820-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांसद खेल महोत्सव में उपराष्ट्रपति करेंगे विजेताओं को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांसद खेल महोत्सव में उपराष्ट्रपति करेंगे विजेताओं को सम्मानित
विज्ञापन
प्रतिभाग करते खिलाड़ी
आगरा। तृतीय सांसद खेल महोत्सव में एकलव्य स्टेडियम पर मंगलवार को 23 खेलों में खिलाड़ियों ने अपना परचम लहराया। केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बताया कि सांसद खेल महोत्सव में बुधवार को देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 2 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे। वह पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे और विजेताओं को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित करेंगे।
प्रतियोगिता में तीसरे दिन वेटलिफ्टिंग, रस्साकसी, टेबल टेनिस, खो-खो, लॉन टेनिस, कुश्ती, शतरंज, एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, बास्केटबाल, वाॅलीबाॅल, कबड्डी, बाक्सिंग, शूटिंग, हैंडबॉल, जूडो आदि खेलों में महिला व पुरुष वर्ग में 12 हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बुधवार को सभी 29 खेल स्टेडियम में सुबह से खेले जायेंगे। 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
मंगलवार को संचालन रिनेश मित्तल ने किया। इस दौरान राज्य महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, समन्वयक दिगंबर सिंह धाकरे, नीरज गुप्ता, मुनेंद्र जादौन, शौकी कपूर, गुटियारी लाल दुबेश, रामबाबू हरित, राहुल पालीवाल, राजीव दीक्षित, राहुल पालीवाल, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
एपीएस और स्टेडियम टीम सेमीफाइनल में
वॉलीबाल महिला वर्ग में कालिंदी विहार की टीम जीत गई। पुरुष वर्ग में एपीएस व स्टेडियम टीम ने सेमीफ़ाइनल में प्रवेश किया। शतरंज बालक वर्ग ओपन में गगन कुमार प्रथम, हैंडबॉल पुरुष वर्ग में बोस्टन एकेडमी, गोल्डन ईगल, पवना, विजया ने अपने मुकाबले जीते। महिला वर्ग में एचपीएसएस, सेंट फ्रांसिस, पवना, सेंट जोंस ने जीत दर्ज की। वेटलिफ्टिंग में बालिका सबजूनियर वर्ग में 41 किग्रा भार में काजल ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग की 5000 मी. दौड़ में रामवकील को स्वर्ण, लोकेश को रजत और हैप्पी को कांस्य पदक मिला। बालिका वर्ग में 5000 मी. में अनामिका को स्वर्ण पदक मिला। कुश्ती में बालक वर्ग सब जूनियर में 45 किग्रा. भार वर्ग में गिर्राज को, बालक वर्ग जूनियर में 57 किग्रा. में जतिन, 65 किग्रा. में चित्रांशु राज, 70 किग्रा. में प्रदीप को, 74 किग्रा. में अंकुश को, 80 किग्रा. में सागर को स्वर्ण पदक मिला।