फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Vice Chancellor honored the students for their national victory.

Agra News: राष्ट्रीय जीत पर कुलपति ने किया छात्रों का सम्मान

Tue, 24 Mar 2026 01:56 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
The Vice Chancellor honored the students for their national victory.
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों को 39वें इंटर यूनिवर्सिटी नेशनल यूथ फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर कुलपति प्रो. आशु रानी ने सोमवार को सम्मानित किया। कुलपति ने उनकी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन की सराहना की। कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में वेस्टर्न सोलो सांग में अनुज बघेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि वेस्टर्न ग्रुप सांग में अनुज बघेल, माधव शर्मा, रियान खान, आर्ची, पार्थ और आर्य की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। माइम प्रतियोगिता में आयुष कुमार, हर्षित गोला, युग तिवारी, माधवी भदौरिया, सुहानी और दिव्यांशी की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया, वहीं कोलाज प्रतियोगिता में खुशी जैन को पांचवां स्थान मिला।
विज्ञापन

कुलसचिव अजय मिश्रा और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने भी विजेताओं को बधाई दी। इस टीम का नेतृत्व डॉ. मनोज कुमार और डॉ. प्रिया यादव ने किया था। इस अवसर पर पुरुषोत्तम मयूरा, देवाशीष गांगुली और दीपक कुलश्रेष्ठ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed