फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The underpass was filled with water, an elderly woman crossing the tracks was hit by a train and died.

Agra: वृद्धा की ट्रेन से कटकर माैत, परिजन बोले- अंडरपास में भरा था पानी; जांच में मिला सिर्फ एक इंच जलभराव

Wed, 15 Jul 2026 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Wed, 15 Jul 2026 12:04 AM IST
सार

आगरा में ट्रेन से कटकर महिला की माैत हो गई थी। परिजन का आरोप था कि अंडरपास में पानी भरा होने के चलते महिला ट्रैक से होकर गुजर रहीं थीं। जबकि रेलवे ने माैके पर जांच की तो अंडरपास में सिर्फ एक इंच पानी भरा हुआ था। 

विज्ञापन
The underpass was filled with water, an elderly woman crossing the tracks was hit by a train and died.
जांच के दाैरान अंडरपास में मिला सिर्फ एक इंच पानी।

विस्तार

आगरा के जैतपुर के नयेपुरा गांव के रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से सोमवार रात ट्रैक के रास्ते निकलते समय वृद्धा ओमवती की ट्रेन से कट कर मौत हुई थी। परिजन और ग्रामीणों का कहना था कि अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से वह ट्रैक के रास्ते फसल की रखवाली को खेत पर जाते समय हादसा हुआ था।
विज्ञापन


रेलवे के पीआरओ एसके गौतम ने बताया कि अंडरपास में पानी भरे होने की जांच कराई थी। जांच में महज एक इंच पानी मिला था। बारिश होने पर अंडरपास में भरे पानी को पंपसेट से निकलवा दिया जाता है। हादसे को लेकर परिजन के तथ्य उचित नहीं है। शॉर्टकट के चलते लोग ट्रैक के रास्ते निकल कर अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। बता दें कि औरैया के बाबरपुर गांव की रहने वाली ओमवती दो साल पहले पति रामबाबू के निधन के बाद अपने मायके जैतपुर के नयेपुरा गांव में रह रहीं थीं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed