{"_id":"698a4b48c1cd84fc45014286","slug":"the-tricolor-was-hoisted-at-the-asian-lacrosse-games-agra-news-c-365-1-sagr1045-106486-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एशियन लैक्रोस गेम्स में तिरंगे का फहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एशियन लैक्रोस गेम्स में तिरंगे का फहराया परचम
Tue, 10 Feb 2026 02:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
एशियन लैक्रोस गेम्स
आगरा। सऊदी अरब के रियाद में आयोजित एशियन लैक्रोस गेम्स 2025-26 में भारत ने इतिहास रच दिया। भारतीय खिलाड़ियों ने महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों में स्वर्ण पदक हासिल किया। खिताबी भिड़ंत में जहां पुरुष टीम ने इराक को 9-3 से शिकस्त दी, वहीं भारतीय बेटियों ने पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 22-5 से करारी मात दी।
भारतीय दल के तकनीकी अधिकारी शकील खान आगरा से जुड़े हैं। उन्होंने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि जैसे ही फाइनल मैच का आखिरी व्हिसल बजा, पूरा स्टेडियम भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। पाकिस्तान के खिलाफ महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला बेहद हाई-वोल्टेज रहा। पाकिस्तानी रक्षा पंक्ति ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। शकील खान आगरा के शारदा वर्ल्ड स्कूल में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल हेड सत्यकी बनर्जी, एडवाइजर गरिमा यादव, यूपी लेक्रोज एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद बंसल, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा ने भी बधाई दी है।