{"_id":"697e753cba3d285bf804c36e","slug":"the-transfer-fee-will-be-doubled-from-one-and-a-half-tricolor-lights-will-be-installed-in-sikri-agra-news-c-25-1-agr1008-978937-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नामांतरण शुल्क होगा डेढ़ से दोगुना, सीकरी में लगेंगी तिरंगा लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नामांतरण शुल्क होगा डेढ़ से दोगुना, सीकरी में लगेंगी तिरंगा लाइटें
Sun, 01 Feb 2026 03:03 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 01 Feb 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
पलका बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष एवं सभासद फोटो संवाद
फतेहपुर सीकरी। पालिका बोर्ड की बैठक में 15 वें वित्त से मिली धनराशि के प्रस्तावों पर नामांतरण शुल्क में डेढ़ से दो गुना बढ़ोतरी, जर्जर पाइपलाइन और निर्माण कार्य, पेयजल एवं सफाई कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई।
पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम की अध्यक्षता में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में 15 वें वित्त में प्राप्त 53 लाख रुपये की धनराशि से पेयजल, सड़क निर्माण, जर्जर पाइप लाइनों को बदले जाने, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। राजस्व निरीक्षक ने बताया पालिका पूर्व में.5% नामांतरण शुल्क वसूला रही थी, जिसे बढ़ाकर डेढ़ से दो गुना किया जाने का प्रस्ताव किया जाना है। पालिका की टीम मौका मुआयना करके अवैध संयोजनों को काटकर नए संयोजन करायेगी। बैठक में अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि आगरा विकास प्राधिकरण की पथकर राशि से हाईवे पर गुड़ की मंडी से तेरह मोरी बांध तक एवं शाहकुली से संतोष नगर बस स्टैंड तक तिरंगा लाइटें लगाये जाने की स्वीकृति मिली है जिसमें लगभग 45 लाख रुपए की लागत आएगी।
बैठक में अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, सभासद नाैनिहाल सिंह, हनी गोयल, मनीष बंसल, राकेश माहौर, मुरारी माहौर, सईद अहमद, लोकन राजपूत, राधा कर्मवीर सिंह, प्रेम सिंह, डम्बर सिंह, शकील उस्मानी, विनोद कुमार, प्रदीप सैनी, सलीम चौधरी, साकिर कुरेशी, अल्ताफ कुरैशी, कृष्ण बहादुर शर्मा मौजूद रहे।